Janta 24X7 News

Sep 18, 2026 Vivek chaudhary

Udhampur Encounter: 2 JeM आतंकी ढेर! Security Forces का Search Operation जारी

Udhampur Encounter News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में Army, J&K Police और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में JeM से जुड़े 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इलाके में Search Operation जारी है।

Udhampur Encounter: 2 JeM आतंकी ढेर! Security Forces का Search Operation जारी
Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में Jaish-e-Mohammad (JeM) से जुड़े दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह कार्रवाई उधमपुर के ब्रत्ताल-सोहन और खुब्बन के घने जंगलों में की गई।

सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर Operation Sohan शुरू किया था। ऑपरेशन में Army, Jammu & Kashmir Police और CRPF शामिल रहे। खराब मौसम, भारी बारिश और मुश्किल पहाड़ी इलाके के बावजूद सुरक्षा बलों ने अभियान जारी रखा।

पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में की गई है। मौके से AK-series assault rifle, M4 carbine, Glock pistol और grenades समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद होने की जानकारी दी गई है।

मुठभेड़ के बाद भी इलाके में search, surveillance और combing operation जारी है। एक संदिग्ध Over Ground Worker (OGW) को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट है। सुरक्षा बल जंगल और आसपास के क्षेत्रों में किसी अन्य संभावित खतरे की तलाश कर रहे हैं।
Author - Vivek chaudhary
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates