Janta 24X7 News

Sep 15, 2026 Vivek chaudhary

Lucknow में Gen-Z को UP की Heritage से जोड़ने की तैयारी! Museums, Reels और Youth Clubs पर फोकस

Lucknow News: यूपी में Gen-Z को राज्य की संस्कृति और विरासत से जोड़ने की तैयारी है। Museums, 60-second reels, youth tourism clubs और Sanskriti Utsav के जरिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

Lucknow में Gen-Z को UP की Heritage से जोड़ने की तैयारी! Museums, Reels और Youth Clubs पर फोकस
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में Gen-Z को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के लिए नई पहल पर काम हो रहा है। इसमें युवाओं को सिर्फ किताबों तक सीमित रखने के बजाय museums, digital storytelling, social media reels और youth clubs के जरिए heritage से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

इस पहल के तहत PM SHRI स्कूलों के छात्रों को museums की study visits कराई जा रही हैं। लखनऊ में State Museum की यात्रा के साथ शुरू हुए कार्यक्रम के तहत 57 जिलों के सरकारी माध्यमिक स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अपने या आसपास के जिलों के museums से जोड़ने की योजना है।

इसके अलावा ‘Visit My State Uttar Pradesh’ अभियान के तहत युवाओं को अपने शहर की heritage, food, traditions और hidden attractions पर अपनी आवाज में 60-second reels बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को यूपी की सांस्कृतिक पहचान के डिजिटल ambassadors के रूप में सामने लाना है।

वहीं, Youth Tourism Clubs और Cultural Clubs के जरिए स्कूल-कॉलेज के छात्रों को dance, drama और music जैसी गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी है। प्रस्तावित ‘Sanskriti Utsav’ में प्रदेश के सभी 75 जिलों से युवा प्रतिभाओं को मंच देने की योजना बताई गई है।

यानी अब UP की heritage को Gen-Z तक पहुंचाने के लिए Museum + Culture + Reels + Youth Clubs का नया combination तैयार किया जा रहा है।
Author - Vivek chaudhary
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates