Janta 24X7 News

Sep 10, 2026 Vivek chaudhary

???? Abu Salem को Supreme Court से बड़ा झटका! समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज, 2030 तक जेल में रहेगा?

Abu Salem News: सुप्रीम कोर्ट ने 1993 मुंबई ब्लास्ट मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे अबू सलेम की समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज कर दी है। प्रत्यर्पण शर्तों के तहत नवंबर 2030 अहम तारीख है।

???? Abu Salem को Supreme Court से बड़ा झटका! समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज, 2030 तक जेल में रहेगा?
???? Abu Salem Supreme Court Verdict: 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज कर दी है और बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

अबू सलेम ने दलील दी थी कि भारत-पुर्तगाल प्रत्यर्पण समझौते के तहत उसकी कैद 25 साल से ज्यादा नहीं हो सकती और अंडरट्रायल अवधि तथा जेल में मिली रिमिशन को इस अवधि में शामिल किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी इस दलील को स्वीकार नहीं किया।

अबू सलेम को 2005 में पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। भारत ने प्रत्यर्पण के समय उसे मौत की सजा न देने और 25 साल से अधिक जेल न रखने का आश्वासन दिया था। अदालत के अनुसार इस 25 साल की अवधि की गणना नवंबर 2005 में उसकी गिरफ्तारी से की जाती है, इसलिए नवंबर 2030 इस मामले में महत्वपूर्ण तारीख है।
Author - Vivek chaudhary
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates