Janta 24X7 News

Sep 30, 2026 sonia singh

अखिलेश का बड़ा दांव या सियासी रणनीति? धनराज नथवानी के नाम पर AIMIM का हमला

सपा ने खोले राज्यसभा के पत्ते, धनराज नथवानी के नाम पर सियासी घमासान! AIMIM ने अखिलेश पर उठाए सवाल #RamGopalYadav #AkhileshYadav #SamajwadiParty #RajyaSabhaElection #UPPolitics #UttarPradesh #DhanrajNathwani #Janta24x7#AkhileshYadav #RamGopalYadav #DhanrajNathwani #SamajwadiParty #AIMIM #ShadabChauhan #RajyaSabhaElection #UPPolitics #UttarPradesh #PoliticalNews

अखिलेश का बड़ा दांव या सियासी रणनीति? धनराज नथवानी के नाम पर AIMIM का हमला
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. सपा से राज्यसभा के लिए बुधवार यानि आज प्रोफेसर रामगोपाल यादव और उद्योगपति...धनराज परिमल नथवानी ने नामांकन दाखिल किया.इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित पार्टी के कई विधायक मौजूद रहे।
अब AIMIM को एक बड़ा मौका मिल गया है और वह सपा को सियासी कठघरे में खड़ा करने में जुट गई है.सपा द्वारा एनडीए सांसद परिमल नथवानी के बेटे धनराज नथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं


AIMIMके राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा और तीखा हमला बोला है. शादाब चौहान ने सपा की इस चुनावी रणनीति पर सवाल उठाते हुए इसे 'बीजेपी और सपा की अंदरूनी मिलीभगत' करार दिया. साथ ही उन्होंने सपा की मुस्लिम राजनीति पर भी जमकर हमला बोला.

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने सपा के राज्यसभा प्रत्याशी के बहाने आरोप लगाया कि सपा का नया नारा बन चुका है, मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाकर वोट लो और राज्यसभा में बीजेपी नेताओं के परिवारों को जगह दो.' उन्होंने सवाल किया कि क्या मुसलमान सिर्फ सपा को वोट देने के लिए ही हैं?


लेकिन सबसे पहले आपको राम गोपाल यादव के बारे में बता दे ,राम गोपाल यादव सपा के प्रमुख संसदीय चेहरों में शामिल हैं। वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और लंबे समय से राज्यसभा में सपा का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। मौजूदा चुनाव में उनका नाम पार्टी की ओर से पहले से ही तय माना जा रहा था।

वहीं, धनराज परिमल नथवानी का नाम सपा के दूसरे उम्मीदवार के तौर पर सामने आने के बाद चुनावी समीकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं और खेल प्रशासन से भी जुड़े हुए हैं।


गुजरात में जन्मे और पले-बढ़े धनराज नथवानी की पहचान केवल बिजनेस जगत तक सीमित नहीं है. साल 2022 में उन्हें गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन का प्रेसिडेंट चुना गया था. इससे पहले वे वाइस प्रेसिडेंट भी रहे.

अखिलेश यादव ने क्यों बनाया प्रत्याशी?

धनराज नथवानी समाजवादी पार्टी का चेहरा नहीं रहे हैं. इसके बावजूद अखिलेश यादव ने उनपर भरोसा जताया और चार घंटे की मीटिंग के बाद नथवानी का नाम फाइनल कर दिया गया. अखिलेश यादव का यह फैसला अब चर्चा में है और लोग जानना चाहते हैं कि अचानक से धनराज परिमल नथवानी के बेटे को सपा उम्मीदवार कैसे बनाया गया.

अब आपको बता दे की उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि मतदान 16 अक्टूबर को होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी। एक सीट के लिए जीत का निर्धारित कोटा 37 प्रथम वरीयता मत बताया गया है।सपा की ओर से फिलहाल दो उम्मीदवारों के नाम आधिकारिक रूप से सामने आए हैं। पार्टी के तीसरे उम्मीदवार को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

वही कहा जा रहा की अखिलेश यादव के पास दो सांसदों के लिए पर्याप्त वोट हैं, लेकिन वह तीसरे उम्मीदवार को भी मैदान में उतार रहे हैं. इससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या बीजेपी के विधायक टूटेंगे?
Author - Sonia singh
Credit - Janta 24X7 News

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates