Janta 24X7 News

Sep 24, 2026 sonia singh

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra Raebareli: कांग्रेस के गढ़ में अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra Raebareli: OP राजभर ने कसा तंज,बोले ‘गुंडागर्दी और अपराध को बढ़ावा देने रायबरेली जा रहे’

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra Raebareli: कांग्रेस के गढ़ में अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra Raebareli: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तैयारियां तेज हो चुकी हैं और इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपने जनसंपर्क अभियान को धार दे दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली से PDA रथ यात्रा की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस के मजबूत राजनीतिक प्रभाव वाले इस इलाके से यात्रा की शुरुआत ने सियासी हलकों में कई सवाल खड़े किए हैं। यात्रा से पहले अखिलेश यादव ने सरकार, विपक्ष और आगामी चुनाव को लेकर कई अहम बातें कहीं। आखिर रायबरेली से ही रथ यात्रा की शुरुआत करने के पीछे क्या सियासी समीकरण हैं और अखिलेश यादव के इस अभियान का संदेश क्या है, इस पर अब सबकी नजर है।
वही अखिलेश यादव आज हरचंदपुर के सपा विधायक और ओबीसी नेता राहुल लोधी के घर भी जाएंगे. वह सपा छात्रसभा के उन सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे, जिनकी 17 सितंबर को झडप हुई थी. पार्टी के मुताबिक, अखिलेश अपने दौरे में ऐसे परिवारों से भी मिलेंगे, जो पुलिस या प्रशासन की कार्रवाई से नाराज हैं.
रायबरेली जिले में विधानसभा की पांच सीटें हैं . और सपा के पास फिलहाल हरचंदपुर, बछरावां और सरेनी सीटें हैं. सपा की नजर ऊंचाहार सीट पर भी है. 2022 में कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने के बावजूद पार्टी ने पार्टी ने रायबरेली की पांच में से चार सीटों पर जीत दर्ज की थी. ऊंचाहार से सपा के टिकट पर तीन बार जीत जीत चुके डॉ. मनोज पांडेय अब बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.
सपा और कांग्रेस के बीच 2027 चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. ऐसे में रायबरेली से यात्रा शुरू करने को दोनों दलों के बीच भविष्य... की सीटों को लेकर सियासी संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है.

सपा की रणनीति में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को जोड़ना अहम रहा है. रायबरेली से शुरुआत के जरिए पार्टी अपने संगठन और सामाजिक समीकरण को मजबूत करने की कोशिश कर रही है. वहीं राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस के साथ आगे होने वाली सीट बंटवारे की बातचीत के संदर्भ में भी देख रहे हैं.

वही रथ यात्रा के शरू होते ही बयानबाजी शूरू हो गई है . भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सपा ने जानबूझकर अपनी यात्रा की शुरुआत रायबरेली से करने का फैसला किया है, क्योंकि यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है।


उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तो कई आरोप भी लगाए. राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव रथयात्रा के जरिए गुंडागर्दी और अपराध को बढ़ावा देने रायबरेली जा रहे हैं। उन्होंने रायबरेली के सपा जिलाध्यक्ष पर सीओ के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया। राजभर ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने सीओ को चूड़ियां पहनने को कहा और कई अपशब्द भी कहे। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव इस व्यवहार को सही ठहरा रहे हैं।


अनिल राजभर ने PDA ने कहा कि सपा और उसके अध्यक्ष लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। पार्टी को उत्तर प्रदेश की जनता को साफ तौर पर बताना चाहिए कि PDA में किन लोगों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक समाजवादी पार्टी PDA की स्पष्ट परिभाषा नहीं बता पाई है।
Author - Sonia singh
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates