Janta 24X7 News

Nov 24, 2025 Ratnakar singh chauhan

सोनभद्र में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद।

1.35 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद सोनभद्र में अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की है। रविवार रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रक से 680 पेटी (15120 बोतल), लगभग 6085 लीटर अवैध शराब बरामद की।

सोनभद्र में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद।
1.35 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद सोनभद्र में अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की है। रविवार रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रक से 680 पेटी (15120 बोतल), लगभग 6085 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ट्रक सहित 1 करोड़ 35 लाख रुपये आंकी गई है। बिहार राज्य से मिली गुप्त सूचना के आधार पर दुद्धी पुलिस ने रेणुकूट–दुद्धी मार्ग पर ग्राम कादल के पास ट्रक की चेकिंग की। तलाशी के दौरान धान की भूसी और लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाई गई शराब की बड़ी खेप मिली। मौके से एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया।


VO: पूछताछ में आरोपी बभूता राम ने बताया कि ट्रक मालिक संजय सिंह देवड़ा, निवासी रतलाम/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), ने पंजाब से शराब लोड कराई थी। जांच से बचने के लिए चावल की बिल्टी और नकली दस्तावेज उपलब्ध कराए गए थे। आरोपी के मुताबिक शराब को बिहार पहुँचना था और अंतिम डिलीवरी प्वाइंट की जानकारी रास्ते में फोन पर दी जानी थी। जांच में यह भी सामने आया कि तस्कर असली बारकोड हटाकर शराब की बोतलों पर नए बारकोड चिपका देते हैं। बरामद शराब पर भी बदला हुआ बारकोड पाया गया। बिहार में लागू शराबबंदी के कारण वहां शराब महंगे दामों पर बिकती है, जिससे तस्करों को भारी मुनाफा मिलता है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इसी ट्रक मालिक के निर्देश पर पहले भी कई बार शराब की खेप पहुंचा चुका है।
Author - Ratnakar singh chauhan
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates