Janta 24X7 News

Sep 30, 2026 sonia singh

टायर फटा और पलट गया मछलियों से भरा ट्रक, एक्सप्रेसवे पर बिखरी मछलियां!

टायर फटा और पलट गया मछलियों से भरा ट्रक, एक्सप्रेसवे पर बिखरी मछलियां! #Ghaziabad #FishTruck #FishMarket #Expressway #Accident #ViralVideo #GhaziabadNews #UPNews #ViralNews #UttarPradesh #Janta24x7

टायर फटा और पलट गया मछलियों से भरा ट्रक, एक्सप्रेसवे पर बिखरी मछलियां!
गाजियाबाद में एक एक्सप्रेसवे पर मछलियों से लदा ट्रक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान पीछे से आ रही एक कार भी ट्रक से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ट्रक के पलटते ही उसमें लदी मछलियां सड़क पर फैल गईं, जिसके चलते कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे का नजारा किसी अस्थायी फिश मार्केट जैसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर बिखरी मछलियों को सुरक्षित हटाया गया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। राहत की बात रही कि दुर्घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। अगर समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो सड़क पर बिखरी मछलियों को लेकर लोगों की भीड़ जुट सकती थी।
Author - Sonia singh
Credit - Janta 24X7 News

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates