Janta 24X7 News

Sep 19, 2026 Vivek chaudhary

UP में HPV Vaccination का 100% Target पूरा! 26 लाख से ज्यादा लड़कियों को लगी वैक्सीन

UP HPV Vaccination News: उत्तर प्रदेश ने HPV vaccination का 100% निर्धारित target पूरा कर लिया है। 26 लाख से अधिक पात्र किशोरियों को HPV वैक्सीन दी गई।

UP में HPV Vaccination का 100% Target पूरा! 26 लाख से ज्यादा लड़कियों को लगी वैक्सीन
UP HPV Vaccination News: उत्तर प्रदेश ने HPV vaccination के निर्धारित target का 100% coverage हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में 26 लाख से अधिक पात्र किशोरियों को HPV वैक्सीन दी जा चुकी है।

यह अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय HPV vaccination campaign के तहत 14 वर्ष की पात्र लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त single-dose HPV vaccine दी जा रही है। टीकाकरण अभिभावकों की सहमति के साथ स्वैच्छिक रूप से किया जाता है।

केंद्र सरकार के 11 सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश उन राज्यों में शामिल था जिन्होंने अपने निर्धारित target population की 100% coverage हासिल की थी। उस समय UP में 22 लाख से अधिक किशोरियों के टीकाकरण की जानकारी दी गई थी, जबकि 19 सितंबर की राज्य-स्तरीय रिपोर्ट में यह संख्या 26 लाख से अधिक बताई गई है।

HPV यानी Human Papillomavirus संक्रमण सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। अभियान के जरिए किशोरियों तक टीकाकरण पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें, ASHA workers, ANMs, डॉक्टरों, शिक्षकों और समुदाय की भागीदारी रही है।
Author - Vivek chaudhary
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates