Janta 24X7 News

Oct 05, 2026 kajal Awasthi

ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- मुस्लिमों को CM बनाने की बात पर कांग्रेस-SP ने किया किनारा

अंबेडकर नगर में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी के राजनीतिक प्रतिनिधित्व वाले बयान का समर्थन किया। राजभर ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मुस्लिमों का समर्थन तो लिया, लेकिन मुख्यमंत्री बनाने की बात आने पर उन्हें पीछे कर दिया।

ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- मुस्लिमों को CM बनाने की बात पर कांग्रेस-SP ने किया किनारा
अंबेडकर नगर में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के बयान का समर्थन किया। राजभर ने कहा कि ओवैसी जो बात कह रहे हैं, वह सही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने लंबे समय तक मुस्लिम समाज का राजनीतिक समर्थन लिया, लेकिन सत्ता में भागीदारी और मुख्यमंत्री पद के सवाल पर उन्हें आगे नहीं बढ़ाया।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस ने भी मुस्लिमों से समर्थन लिया और उनके लिए राजनीतिक भूमिका की बात की, लेकिन जब मुख्यमंत्री बनाने का मौका आया तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिमों के समर्थन से पार्टी ने कई बार सरकार बनाई, लेकिन मुस्लिम समाज से किसी को मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं की गई।

राजभर ने आरोप लगाया कि सरकार बनने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने बिरादरी के लोगों को आगे बढ़ाया और मुस्लिमों को पीछे छोड़ दिया। इसी तरह उन्होंने कांग्रेस पर भी अपने राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। राजभर के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम प्रतिनिधित्व और सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर बहस और तेज होने के संकेत हैं।
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates