Janta 24X7 News

Sep 09, 2026 Vivek chaudhary

Lucknow बना नंबर-1! स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में बड़े शहरों को पछाड़ा, हवा सुधार में अव्वल

Lucknow News: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में लखनऊ ने 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में पहला स्थान हासिल किया। 198 अंकों के साथ लखनऊ ने इंदौर और जबलपुर को पीछे छोड़ा।

Lucknow बना नंबर-1! स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में बड़े शहरों को पछाड़ा, हवा सुधार में अव्वल
???? Lucknow No.1: लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। लखनऊ को 198 अंक मिले, जबकि इंदौर 197 और जबलपुर 195 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

शहर की रैंकिंग बेहतर करने में सड़क की धूल पर नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के प्रयास, मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग और ग्रीन कवर बढ़ाने जैसी पहलों की भूमिका रही।

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि Swachh Vayu Survekshan की रैंकिंग केवल उस समय के AQI की तुलना नहीं है, बल्कि शहरों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए उपायों और सुधार को भी आकलन में शामिल करती है।
Author - Vivek chaudhary
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates