Janta 24X7 News

Oct 31, 2026 kajal Awasthi

अमित शाह के 'अंगद के पैर' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- 'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते'

यूपी की सियासत में अमित शाह के बयान पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए जवाब दिया है। सपा प्रमुख ने कहा कि जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है और बीजेपी को यूपी से हटाने की बात कही। #AkhileshYadav #AmitShah #UPPolitics #LucknowNews #BJP #SamajwadiParty #UPElections2027 #PoliticalNews #Janta24x7News

अमित शाह के 'अंगद के पैर' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- 'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते'
लखनऊ में सियासी बयानबाजी का पारा चढ़ गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 'अंगद के पैर' वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में पलटवार किया। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, "बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते।"

सपा प्रमुख यहीं नहीं रुके। उन्होंने दावा किया कि जनता ने अब सरकार बदलने का मन बना लिया है। अखिलेश यादव ने कहा, "ये लोग यूपी से हटेंगे तभी देश से हटेंगे।" इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को नकारात्मक पार्टी करार दिया।

अमित शाह के बयान पर अखिलेश का यह जवाब अब यूपी की सियासत में नई चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ भाजपा की ओर से संगठन और चुनावी तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है, तो दूसरी तरफ सपा प्रमुख अपने बयानों के जरिए भाजपा सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। अब देखना होगा कि इस सियासी तंज के जवाब में भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7news.

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates