Janta 24X7 News

Sep 25, 2026 sonia singh

बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान का निधन, दो घंटे पहले मिलने पहुंचे थे राजपाल यादव

बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंग्स कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।#MushtaqKhan #RajpalYadav #Bollywood #BollywoodNews #MushtaqKhanDeath #FilmIndustry #EntertainmentNews #BreakingNews #MumbaiNews #Janta24x7News

बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान का निधन, दो घंटे पहले मिलने पहुंचे थे राजपाल यादव
बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंग्स कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

मुश्ताक खान के निधन के बाद अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजपाल यादव के मुताबिक, वह निधन से करीब दो घंटे पहले ही मुश्ताक खान से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मुश्ताक खान ने उन्हें देखा, हाथ मिलाया और बातचीत पर प्रतिक्रिया भी दी थी।

राजपाल यादव ने मुश्ताक खान के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि कुछ घंटे पहले जिनसे मुलाकात और हाथ मिलाया, उनके अब दुनिया में न होने पर यकीन करना मुश्किल है। दोनों कलाकारों ने 'एक और एक ग्यारह' और 'अता पता लापता' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।

मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। उनके अनुसार, मुश्ताक खान पहले कैंसर से उबर चुके थे, लेकिन निधन से करीब आठ दिन पहले बीमारी दोबारा सामने आई और उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई।
Author - Sonia singh
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates