Janta 24X7 News

Sep 15, 2026 vivek chaudhary

UP में ₹70 करोड़ के नकली ₹20 सिक्कों का खेल! सहारनपुर में 5 आरोपी गिरफ्तार, 6,400 सिक्के बरामद

Saharanpur Fake Coin News: यूपी के सहारनपुर में नकली ₹20 सिक्के बनाने और खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6,400 नकली सिक्के, मशीनें और डाई बरामद कीं।

UP में ₹70 करोड़ के नकली ₹20 सिक्कों का खेल! सहारनपुर में 5 आरोपी गिरफ्तार, 6,400 सिक्के बरामद
Saharanpur Fake Coin Racket: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकली ₹20 सिक्के बनाने और बाजार में खपाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6,400 नकली ₹20 सिक्के, छह मशीनें, डाई और सिक्के तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बरामद नकली सिक्कों की कीमत करीब ₹1.28 लाख है। पूछताछ में गिरोह द्वारा अब तक ₹70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के बाजार में खपाने की बात सामने आई है। इस आंकड़े की जांच पुलिस कर रही है।

जांच के अनुसार गिरोह के पास रोजाना करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार करने की क्षमता थी। नकली सिक्कों को बाजार, शराब के ठेकों और टोल प्लाजा समेत अलग-अलग जगहों पर कमीशन के जरिए खपाने की बात सामने आई है।

पुलिस अब गिरोह के सप्लाई नेटवर्क, अन्य राज्यों में कनेक्शन और नकली सिक्कों की पूरी चैन की जांच कर रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।
Author - Vivek chaudhary
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates