Janta 24X7 News

Oct 05, 2026 Kajal Awasthi

गठबंधन पर रविदास मेहरोत्रा का बयान, बोले- जीतने वाली सीट पर ही लड़ेगी सपा

कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि गठबंधन का मकसद जीत होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से 2017 जैसी स्थिति दोबारा न होने और गठबंधन धर्म का पालन करने की बात कही Mehrotra #SamajwadiParty #SP #Congress #SPCongressAlliance #UPElection2027 #UPPolitics #UttarPradesh #AkhileshYadav #CongressAlliance #PoliticalNews #UPNews #LucknowNews #Janta24x7

गठबंधन पर रविदास मेहरोत्रा का बयान, बोले- जीतने वाली सीट पर ही लड़ेगी सपा
लखनऊ में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन को लेकर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का लक्ष्य ऐसी सीटों पर चुनाव लड़ना है, जहां पार्टी की जीत की संभावना मजबूत हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन का उद्देश्य चुनाव जीतना होना चाहिए।

रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सपा के पक्ष में माहौल है। हालांकि, कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे से पहले कांग्रेस को गठबंधन धर्म निभाने का भरोसा देना चाहिए।

सपा विधायक ने 2017 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय गठबंधन का निर्णय होने के बावजूद कांग्रेस ने कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिसका फायदा भाजपा को मिला। मेहरोत्रा ने कहा कि आगामी चुनाव में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए और गठबंधन में शामिल दलों को आपसी सहमति और चुनावी रणनीति के तहत आगे बढ़ना चाहिए।
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates