Janta 24X7 News

Oct 30, 2026 Kajal Awasthi

लखनऊ में आज BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह करेंगे उद्घाटन; CM योगी करेंगे समापन

30 अक्टूबर को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बैठक का उद्घाटन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन करेंगे।#BJP #AmitShah #YogiAdityanath #PankajChaudhary #LucknowNews #UPPolitics #BJPMeeting #Mission2027 #Janta24x7News

लखनऊ में आज BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह करेंगे उद्घाटन; CM योगी करेंगे समापन
लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। 30 अक्टूबर को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी करेंगे। बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के साथ होगा।

इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े, प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा और प्रदीप वर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सांसद, विधायक, एमएलसी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, विधानसभा प्रत्याशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और संगठन के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल होंगे। महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों समेत पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए अमित शाह का संबोधन और पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर होने वाला मंथन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7news.

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates