Janta 24X7 News

Oct 03, 2026 Kajal Awasthi

बरेली में मेहताब बनीं ममता, सनातन धर्म अपनाकर जागेश के साथ लिए सात फेरे

रामपुर की मेहताब ने बरेली में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ममता रखा और मुरादाबाद निवासी जागेश पुरी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। युवती के मुताबिक, उसने अपनी इच्छा से यह फैसला लिया है। #Bareilly #Mehtab #Mamta #JageshPuri #BareillyNews #UPNews #InterfaithMarriage #SanatanDharma #UttarPradesh #Janta24x7News

बरेली में मेहताब बनीं ममता, सनातन धर्म अपनाकर जागेश के साथ लिए सात फेरे
उत्तर प्रदेश के बरेली में रामपुर की रहने वाली मेहताब ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम ममता रख लिया और मुरादाबाद निवासी जागेश पुरी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। दोनों ने बरेली स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहताब और जागेश की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद प्रेम संबंध बना और उन्होंने शादी का फैसला किया। मेहताब के अनुसार, अलग-अलग धर्म होने के कारण उनके परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने का फैसला किया।

शादी से पहले मेहताब ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ममता रखा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से यह फैसला लिया है और उन पर किसी तरह का दबाव या जोर-जबरदस्ती नहीं हुई। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह की रस्में पूरी की गईं।

यह मामला सामने आने के बाद बरेली और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates