Janta 24X7 News

Oct 03, 2026 kajal Awasthi

लखनऊ में बारिश-बाढ़ को लेकर CM के सख्त निर्देश, प्रभावितों को तत्काल राहत देने के आदेश

लखनऊ में बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घर गिरने वालों को मुआवजा, फसल नुकसान का आकलन और प्रभावितों को बाढ़ राहत केंद्रों तक पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। #Lucknow #UPNews #CMYogi #YogiAdityanath #Flood #HeavyRain #FloodRelief #UPGovernment #RainAlert #FloodAffected #Farmers #Janta24x7News

लखनऊ में बारिश-बाढ़ को लेकर CM के सख्त निर्देश, प्रभावितों को तत्काल राहत देने के आदेश
लखनऊ में भारी बारिश और बाढ़ से बने हालात को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के घर बारिश या बाढ़ के कारण गिर गए हैं, उन्हें तत्काल नियमानुसार मुआवजा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने और सर्वे पूरा होने के बाद प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों और बाढ़ राहत केंद्रों तक तत्काल पहुंचाने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर प्रभावित लोगों से संवाद करने और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है।
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates