Janta 24X7 News

Sep 26, 2026 sonia singh

लखीमपुर में बारिश बनी काल! कच्चा मकान गिरने से पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत

लखीमपुर खीरी में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में देर रात एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया।#LakhimpurKheri #Lakhimpur #UPNews #HeavyRain #RainAlert #RainDisaster #UttarPradesh #BreakingNews #WeatherUpdate #UPWeather #LucknowNews #Janta24x7News

लखीमपुर में बारिश बनी काल! कच्चा मकान गिरने से पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत
लखीमपुर खीरी में भारी बारिश के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में देर रात एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर पति-पत्नी और उनका बेटा सो रहे थे। मलबे में दबने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मकान की हालत कमजोर हो गई थी। रात में परिवार के तीनों सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक कच्ची दीवारें और छत भरभराकर नीचे आ गिरीं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया और पति-पत्नी समेत उनके बेटे को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों के गिरने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में हालात पर नजर रखी जा रही है। इस हादसे ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
Author - Sonia singh
Credit - Janta 24X7 News

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates