Janta 24X7 News

Sep 22, 2026 Vivek chaudhary

UPI Extra Charge का विरोध! Auraiya में व्यापारियों की लामबंदी, शुल्क हटाने की मांग

Auraiya UPI News: UPI transactions पर प्रस्तावित अतिरिक्त MDR के विरोध में औरैया के व्यापारियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जानिए क्या है नया UPI charge और किस पर लागू होगा।

UPI Extra Charge का विरोध! Auraiya में व्यापारियों की लामबंदी, शुल्क हटाने की मांग
Auraiya UPI News: उत्तर प्रदेश के औरैया में UPI transactions पर प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क को लेकर व्यापारियों में नाराजगी सामने आई है। बिधूना में एक सैकड़ा से अधिक व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क वापस लेने की मांग की।

व्यापारियों का कहना है कि छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। उनका तर्क है कि अतिरिक्त शुल्क से छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है और इसका असर उनके मुनाफे पर पड़ सकता है।

सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ Person-to-Merchant (P2M) UPI transactions पर 0.4% MDR लागू होगा। ₹2,000 तक के merchant payments और सभी Person-to-Person (P2P) UPI transactions free रहेंगे। छोटे merchants के लिए zero-MDR व्यवस्था भी जारी रहेगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि MDR ग्राहक से सीधे वसूला जाने वाला charge नहीं है और merchants को इसे ग्राहकों पर डालने से रोकने के लिए बैंकों को निर्देश दिए गए हैं।

औरैया में व्यापारियों का विरोध इसी नई MDR व्यवस्था को लेकर है। अब देखना होगा कि प्रस्तावित शुल्क को लेकर सरकार और व्यापारिक संगठनों के बीच आगे क्या बातचीत होती है।
Author - Vivek chaudhary
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates