Janta 24X7 News

Oct 29, 2026 Kajal Awasthi

अमित शाह के लखनऊ दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथन

लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक शुरू हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले संगठन की तैयारियों और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।#BJP #AmitShah #LucknowNews #UPPolitics #Mission2027 #UPElections2027 #BJPMeeting #Janta24x7News

अमित शाह के लखनऊ दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथन
लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित लखनऊ दौरे से पहले बुलाई गई इस बैठक में संगठन की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जा रही है।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कर रहे हैं। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह समेत पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं।

अमित शाह के लखनऊ दौरे को लेकर प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। बैठक में उत्तर प्रदेश में संगठन की स्थिति और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भाजपा के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है। पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर होने वाली बैठकों पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates