Janta 24X7 News

Sep 19, 2026 Vivek chaudhary

???? UP में 8,323 लोगों ने किया Blood Donation! 354 शिविरों में चला बड़ा अभियान

UP Blood Donation News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश में 354 रक्तदान शिविर लगाए गए, जहां 8,323 लोगों ने रक्तदान किया। जानिए पूरा अपडेट।

???? UP में 8,323 लोगों ने किया Blood Donation! 354 शिविरों में चला बड़ा अभियान
UP Blood Donation News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के तहत प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में 354 रक्तदान शिविरों में कुल 8,323 लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदान अभियान के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गईं और अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए। रिपोर्ट के अनुसार 12,271 लाभार्थियों को टूल किट और 73,959 मरीजों को फल वितरित किए गए।

रक्तदान अभियान में कई जिलों के लोगों ने भाग लिया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद में 39 शिविरों में 1,572, वाराणसी में 20 शिविरों में 510 और कानपुर शहर में 23 शिविरों में 452 लोगों ने रक्तदान किया। लखनऊ में भी 20 शिविर आयोजित हुए, जिनमें 263 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अभियान का उद्देश्य रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बढ़ाने और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।
Author - Vivek chaudhary
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates