Janta 24X7 News

Jun 29, 2026 janta24x7news

जयपुर में निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार ढही, 3 मजदूरों की मौत; कई के दबे होने की आशंका

राजस्थान के जयपुर के चंदवाजी इलाके में निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मौके पर सिविल डिफेंस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

जयपुर में निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार ढही, 3 मजदूरों की मौत; कई के दबे होने की आशंका
राजस्थान की राजधानी जयपुर के चंदवाजी क्षेत्र में सोमवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट में बड़ा हादसा हो गया। ताला मोड़ इलाके में निर्माण कार्य के दौरान अचानक अस्थायी दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कुछ अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की भी आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रिसॉर्ट परिसर में पुल निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मिट्टी के ढेर से बनाई गई अस्थायी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जयपुर ग्रामीण के डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है और राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर बिहार के रहने वाले थे। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

फिलहाल रेस्क्यू टीम मलबा हटाने में जुटी है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates