Janta 24X7 News

Jun 25, 2026 janta24x7news

भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार बोले CM सम्राट चौधरी, कहा- 'न्याय सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई न्यायिक जांच'

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का गठन किया ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार बोले CM सम्राट चौधरी, कहा- 'न्याय सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई न्यायिक जांच'
भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी गंभीर घटना को लेकर संवेदनशील है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाती है।

सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, "भोजपुर में एक घटना घटी। बिहार सरकार ने तुरंत न्यायिक आयोग का गठन किया ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इससे पहले मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर सम्राट चौधरी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब उन्होंने सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में इस मामले की न्यायिक जांच को मंजूरी दी गई थी। जांच की जिम्मेदारी पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा को सौंपी गई है। जांच के क्रम में न्यायिक आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा गुरुवार को बिलौटी गांव पहुंचे और मृतक भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनका पक्ष भी जाना।

वहीं पटना के ज्ञान भवन में आयोजित 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और इसे लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू होने के बाद अब सभी की निगाहें आयोग की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस बहुचर्चित मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates