Janta 24X7 News

Jul 15, 2026 janta24x7news

Sonam Wangchuk Hunger Strike: 18 दिन से अनशन पर वांगचुक, बिगड़ी तबीयत… क्या सरकार तुड़वा सकती है भूख हड़ताल?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 18वें दिन भी जारी है। बिगड़ती सेहत के बीच मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। जानिए क्या सरकार या प्रशासन उनका अनशन जबरन खत्म करा सकता है और क्या हैं पूरे मामले के नियम।

Sonam Wangchuk Hunger Strike: 18 दिन से अनशन पर वांगचुक, बिगड़ी तबीयत… क्या सरकार तुड़वा सकती है भूख हड़ताल?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लंबे समय से जारी अनशन के कारण उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। अदालत में दाखिल जनहित याचिका में दावा किया गया है कि उनका वजन 8 किलो से ज्यादा कम हो चुका है और अगर भूख हड़ताल जारी रहती है तो उनकी स्थिति गंभीर हो सकती है।

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार या प्रशासन सोनम वांगचुक का अनशन जबरन खत्म करा सकता है? कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी व्यक्ति को सीधे अनशन खत्म करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, लेकिन जब किसी की जान पर खतरा मंडराने लगे तो प्रशासन उसकी सुरक्षा और इलाज के लिए कदम उठा सकता है।

सोनम वांगचुक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब सभी की नजरें दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई और प्रशासन के फैसले पर टिकी हुई हैं।
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates