Janta 24X7 News

Jul 01, 2026 janta24x7news

पंजाब की महिलाओं को आज बड़ी सौगात! खातों में आएंगे ₹3,000-₹4,500, केजरीवाल का बड़ा बयान

पंजाब सरकार ने 'मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत महिलाओं के खातों में पहली किस्त जारी की है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 3,000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 4,500 रुपये मिलेंगे। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने इसे पंजाब की माताओं और बहनों के लिए बड़ा दिन बताया।

पंजाब की महिलाओं को आज बड़ी सौगात! खातों में आएंगे ₹3,000-₹4,500, केजरीवाल का बड़ा बयान
पंजाब सरकार आज 'मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत राज्य की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि जारी कर रही है। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। पहली किस्त के रूप में अप्रैल, मई और जून के तीन महीने की राशि एक साथ ट्रांसफर की जा रही है।

योजना के अनुसार सामान्य वर्ग की महिलाओं के खातों में 3,000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये भेजे जाएंगे। यदि किसी परिवार में एक से अधिक पात्र महिलाएं हैं तो प्रत्येक महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब की माताओं और बहनों के लिए बड़ा दिन है। उन्होंने दावा किया कि पहले की सरकारों ने पंजाब को लूटा, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार सरकारी धन सीधे जनता तक पहुंचा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर से इस योजना की पहली किस्त सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस योजना का लाभ 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की पंजाब की पात्र महिलाओं को मिलेगा। लाभ पाने के लिए महिला का पंजाब का निवासी होना और आधार कार्ड में पंजाब का पता दर्ज होना आवश्यक है।
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates