Janta 24X7 News

Aug 01, 2026 janta24x7news

PM Modi Video Message: 'गाली-गलौज से समाधान नहीं', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर छात्रों को किया माफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया वीडियो संदेश जारी कर जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई अभद्र भाषा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गाली-गलौज से समाधान नहीं निकलता और गुमराह बच्चों को सजा नहीं, सही रास्ता और माफी मिलनी चाहिए।

PM Modi Video Message: 'गाली-गलौज से समाधान नहीं', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर छात्रों को किया माफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक नया वीडियो संदेश जारी करते हुए जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और उसमें इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान गाली-गलौज से नहीं हो सकता और समाज को भटके हुए युवाओं को सही दिशा दिखाने का प्रयास करना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि बचपन में गलतियां हो जाती हैं, लेकिन समाज में भाषा की मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेटियों या किसी भी युवा द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इसे एक "कल्चरल शॉक" बताते हुए कहा कि यह समाज के लिए चिंता का विषय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, उसे पूरी दुनिया ने देखा। प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी मां के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को सजा देने के बजाय उन्हें समझाने और सही रास्ता दिखाने की जरूरत है।

अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, "दांत के नीचे अगर जीभ आ जाए तो हम दांत नहीं तोड़ते।" इसी उदाहरण के साथ उन्होंने कहा कि गुमराह बच्चों को माफ किया जाना चाहिए ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो और उन्हें अदालतों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने युवाओं से देश निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि उनका भविष्य देश के लिए महत्वपूर्ण है और समाज का दायित्व है कि उन्हें सही दिशा दे। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के अंत में दोहराया कि "मैं गुमराह बच्चों को माफ करता हूं।"
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates